जयपुर. ट्रिपल एच वेलफेयर फेडरेशन के सदस्यों की ओर से शनिवार को मानसरोवर के विभिन्न सरकारी दफ्तरों, पेट्रोल पम्प एवं सार्वजनिक स्थानों पर तुलसी वितरण एवं अन्य प्रकार के पौधों का वितरण किया गया। साथ ही पर्यावरण एवं तुलसी के महत्व को समझाया। पर्यावरण मानव जीवन का एक महतत्वपूर्ण हिस्सा है और मानव जीवन में ऑक्सीजन का होना बेहद आवश्यक है। क्योंकि ऑक्सीजन रहित स्थान पर मानव जीवन की कल्पना करना ही असंभव है।

मानव ऑक्सीजन के बिना 5-6 मिनिट से अधिक जीवित नहीं रह सकता। फेडरेशन के सदस्यों द्वारा बताया गया कि तुलसी मानव जीवन के लिए एक वरदान है। क्योंकि तुलसी का पौधा पीपल की तरह ही रात में भी ऑक्सीजन देता है। हिन्दू परिवारों में तुलसी को पूजनीय माना जाता है और घरों में उसकी पूजा की जाती है। इसे सुख और कल्याण के तौर पर भी देखा जाता है। इसीलिए मानव जीवन में तुलसी का एक अलग ही महत्व है।

तुलसी के पत्ते रोग मुक्त जीवन बनाने में सहायक हैं। इसलिए फेडरेशन सदस्यों द्वारा सप्ताह में एक दिन तुलसी वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया है।