- नए संक्रमितों की संख्या में कमी आई, लेकिन एक्टिव मरीजों की संख्या हुआ इजाफा
Rajasthan Coronavirus LIVE Update: प्रदेश में आज रविवार की शाम साढ़े 6 बजे तक 2,581 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। कल शनिवार को ये आंकड़ा 2,765 मरीजों का था। इनमें सबसे अधिक केस राजधानी जयपुर से आए हैं। यहां से आज 555 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा आज जोधपुर से 395 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो वहीं कोटा से आज 211 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
प्रदेश में अब तक :
प्रदेश में अब तक करीब 43 लाख 95 हजार 899 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से अब तक 2 लाख 65 हजार 386 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। प्रदेश में आज कोरोना से 18 लोगों की जान गई। मरने वालों का आंकड़ा अब 2,292 का हो चुका है। वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो प्रदेश में अब इनकी संख्या बढ़कर 28 हजार 758 हो चुकी है।
जयपुर में आज :
राजधानी जयपुर में आज रिकॉर्ड 555 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि जयपुर में अब तक कुल 47,026 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कोरोना से आज 02 लोगों की जान गई। अब तक कुल 430 की मौत हो चुकी है।
प्रदेश में आज :
