- राजधानी में एक दिन में मिले रिकॉर्ड कोरोना मरीज
Rajasthan Coronavirus LIVE Update: प्रदेश में आज सोमवार की शाम साढ़े 6 बजे तक 2677 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। कल रविवार को ये आंकड़ा 2,581 मरीजों का था। इनमें सबसे अधिक रिकॉर्ड केस राजधानी जयपुर से आए हैं। यहां से आज 745 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा आज जोधपुर से 475 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो वहीं कोटा से आज 194 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
प्रदेश में अब तक :
प्रदेश में अब तक करीब 44 लाख 11 हजार 509 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से अब तक 2 लाख 68 हजार 063 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। प्रदेश में आज कोरोना से 20 लोगों की जान गई। मरने वालों का आंकड़ा अब 2,312 का हो चुका है। वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो प्रदेश में अब इनकी संख्या बढ़कर 28 हजार 653 हो चुकी है।
जयपुर में आज :
राजधानी जयपुर में आज रिकॉर्ड 745 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां झोटवाड़ा से 38, मानसरोवर से 38 एवं सांगानेर से 34 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। बता दें कि जयपुर में अब तक कुल 47,771 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कोरोना से आज 05 लोगों की जान गई। अब तक कुल 435 की मौत हो चुकी है।
प्रदेश में आज :
