- प्रदेश में लगातार कम हो रही है कोरोना मरीजों की संख्या
Rajasthan Coronavirus LIVE Update: प्रदेश में आज शनिवार की शाम साढ़े 6 बजे तक 785 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें सबसे अधिक केस राजधानी जयपुर से आए हैं। यहां से आज 139 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा आज जोधपुर से 85 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो वहीं कोटा से आज 78 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
प्रदेश में अब तक :
प्रदेश में अब तक करीब 51 लाख 45 हजार 231 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से अब तक 3 लाख 04 हजार 517 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। प्रदेश में आज कोरोना से 07 लोगों की जान गई। मरने वालों का आंकड़ा अब 2,664 का हो चुका है। वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो प्रदेश में अब इनकी संख्या पहले घटकर 11 हजार 488 हो चुकी है।
जयपुर में आज :
राजधानी जयपुर में आज रिकॉर्ड 139 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि जयपुर में अब तक कुल 56,668 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कोरोना से आज 01 की जान गई। अब तक कुल 496 की मौत हो चुकी है।
प्रदेश का हाल :
