- प्रदेश में कम हुई कोरोना मरीजों की संख्या
Rajasthan Coronavirus LIVE Update: प्रदेश में आज गुरुवार की शाम साढ़े 6 बजे तक 1,001 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें सबसे अधिक केस राजधानी जयपुर से आए हैं। यहां से आज 175 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा आज जोधपुर से 100 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो वहीं कोटा से आज 113 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
प्रदेश में अब तक :
प्रदेश में अब तक करीब 51 लाख 01 हजार 937 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से अब तक 3 लाख 02 हजार 709 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। प्रदेश में आज कोरोना से 08 लोगों की जान गई। मरने वालों का आंकड़ा अब 2,650 का हो चुका है। वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो प्रदेश में अब इनकी संख्या पहले घटकर 11 हजार 759 हो चुकी है।
जयपुर में आज :
राजधानी जयपुर में आज रिकॉर्ड 175 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि जयपुर में अब तक कुल 56,361 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कोरोना से आज 01 की जान गई। अब तक कुल 494 की मौत हो चुकी है।
प्रदेश का हाल :
