Rajasthan Coronavirus LIVE Update: प्रदेश में आज शनिवार की शाम साढ़े 6 बजे तक केवल 989 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पिछले कुछ दिनों का आंकड़ा देखें तो ये संख्या बेहद कम है। आज आए मामलों में सबसे अधिक केस राजधानी जयपुर से मिले हैं। यहां से आज 205 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा आज जोधपुर से 105 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो वहीं कोटा से आज 89 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

प्रदेश में अब तक :
प्रदेश में अब तक करीब 49 लाख 73 हजार 056 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से अब तक 2 लाख 98 हजार 018 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। प्रदेश में आज कोरोना से 09 लोगों की जान गई। मरने वालों का आंकड़ा अब 2,608 का हो चुका है। वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो प्रदेश में अब इनकी संख्या पहले घटकर 12 हजार 779 हो चुकी है।
जयपुर में आज :
राजधानी जयपुर में आज रिकॉर्ड 205 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि जयपुर में अब तक कुल 55,476 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कोरोना से आज 02 लोगों की जान गई। अब तक कुल 488 की मौत हो चुकी है।