Rajasthan Coronavirus LIVE Update: प्रदेश में आज मंगलवार की शाम 6 बजे तक 2194 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पिछले मंगलवार को ये आंकड़ा 1902 का था। आज सबसे अधिक केस राजधानी जयपुर से ही मिले। यहां से आज 484 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा जोधपुर जिला दूसरे नंबर पर रहा। यहां से 317 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो वहीं तीसरे नंबर पर अलवर जिला रहा। जहां से आज 247 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनके अलावा अजमेर जिले से भी आज 180 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
प्रदेश में अब तक :
प्रदेश में अब तक करीब 40 लाख 35 हजार 833 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से अब तक 2 लाख 30 हजार 180 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। प्रदेश में आज कोरोना से 11 लोगों की जान गई। मरने वालों का आंकड़ा अब 2089 का हो चुका है। वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो प्रदेश में वर्तमान में इनकी संख्या अब बढ़कर 19 हजार 33 हो चुकी है।
जयपुर में आज :
राजधानी जयपुर में आज 484 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां सर्वाधिक झोटवाड़ा क्षेत्र से 26 और मानसरोवर से 24 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि जयपुर में अब तक कुल 40,046 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कोरोना से आज 02 व्यक्ति की जान गई। अब तक कुल 400 की मौत हो चुकी है।
प्रदेश में आज :
