Rajasthan Coronavirus LIVE Update: प्रदेश में सर्दी बढ़ने के साथ ही कोरोना के रुझान भी आने शुरू हो गए हैं। एक सप्ताह पहले जो आंकड़ा 1700 के आसपास चल रहा था वो अब सीधे ढ़ाई हजार के पार जा पहुंचा है। आज गुरुवार की शाम 6 बजे तक 2549 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें सबसे अधिक केस राजधानी जयपुर से मिले हैं। यहां से आज 519 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा जोधपुर जिला दूसरे नंबर पर रहा। यहां से 346 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो वहीं तीसरे नंबर पर अजमेर जिला रहा। जहां से आज 210 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनके अलावा अलवर जिले से भी आज 205 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
प्रदेश में अब तक :
प्रदेश में अब तक करीब 40 लाख 91 हजार 779 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से अब तक 2 लाख 34 हजार 907 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। प्रदेश में आज कोरोना से 15 लोगों की जान गई। मरने वालों का आंकड़ा अब 2116 का हो चुका है। वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो प्रदेश में अब इनकी संख्या बढ़कर 20 हजार 168 हो चुकी है।
जयपुर में आज :
राजधानी जयपुर में आज 519 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां सर्वाधिक झोटवाड़ा क्षेत्र से 25 और मानसरोवर से 21 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि जयपुर में अब तक कुल 41,033 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कोरोना से आज 01 व्यक्ति की जान गई। अब तक कुल 403 की मौत हो चुकी है।
प्रदेश में आज :
