Rajasthan. प्रदेश में दिनोंदिन कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। आज प्रदेश में सर्वाधिक कोरोना के मामले दर्ज किए गए। इनकी संख्या 2010 रही। इनमें सबसे अधिक केस राजधानी जयपुर से मिले। बता दें कि जयपुर से आज 425 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़ा भी राजधानी ने पहली बार छुआ है। इसके अलावा दूसरे नंबर पर जोधपुर जिला रहा। जहां से 297 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं आज जालोर में 120 और भीलवाड़ा में 106 नए मरीज मिले।
अब तक राजस्थान :
प्रदेश में अब तक करीब 30 लाख लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से तकरीबन सवा लाख की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1412 है। वहीं 19 हजार से अधिक मामले वर्तमान में सक्रिय हैं।
जयपुर में कहां कितने?

प्रदेश में आज :
