Rajasthan Coronavirus LIVE Update: प्रदेश में आज शुक्रवार को शाम 6 बजे तक 2180 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शुक्रवार को ये आंकड़ा 2138 का था। आज प्रदेश के तीन जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या करीब एक समान रही। इनमें सबसे अधिक केस राजधानी जयपुर से मिले। यहां से आज 399 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा जोधपुर में भी आज 393 लोग पॉजिटिव पाए गए। वहीं बीकानेर में भी ये संख्या 301 की रही।
प्रदेश में अब तक :
प्रदेश में अब तक करीब 33 लाख 11 हजार 811 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से अब तक 1 लाख 54 हजार 785 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब 1,621 का हो चुका है। वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो प्रदेश में वर्तमान में इनकी संख्या 21 हजार 398 है।
जयपुर में आज :
राजधानी जयपुर में आज 399 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गुरुवार को ये आंकड़ा 423 का था। जयपुर के मानसरोवर में आज भी सबसे अधिक 51 मरीज मिले, वहीं दूसरे नंबर पर आज मालवीय नगर रहा, जहां से 42 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बता दें कि जयपुर में अब तक कुल 25,393 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कोरोना से अब तक 333 की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में आज :
