नदबई. आज भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार के 365 दिन पूरे होने पर प्रदेशभर में शांतिपूर्वक पैदल मार्च निकाले गए। इस अवसर 365 कदम चलकर राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ भाजपा के नदबई विधानसभा प्रभारी अरविन्द पाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर अरविंद पाल ने कांग्रेस के झूठे वादों , जनविरोधी नीतियों, किसानों के साथ झूठे वादों व शिक्षित युवाओं को रोजगार नहीं देने की बात से जनता को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सत्ता को लेकर सरकार में ही दो फाड़ हो चुके हैं। इस मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह, युवा भाजपा नेता रोहित उपाध्याय, प्रताप सिंह, हरिराम, अनिल ड़हरा, गम्भीर कबई, सत्यपाल, मुकेश अग्रवाल,जीतू खंडेलवाल, प्रशांत उपाध्याय, हर्ष लवानियां, भूपेन्द्र सिंह, विपिन बोहरा, अजय सिंह परिहार, शेखर पंडित सहित कई लोग मौजूद थे।

आपको बता दें कांग्रेस सरकार के एक साल पूरे होने पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने 52 सप्ताह के भीतर 52 विफलताओं का एक आरोप पत्र कांग्रेस सरकार के खिलाफ जारी किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी सहित कई प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे।